फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramlila begins with the play Shravan Kumar, a devotee of his parents.

Budaun News: मातृ-पितृभक्त श्रवण कुमार नाटक के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ

Mon, 27 Oct 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins with the play Shravan Kumar, a devotee of his parents.
पिनौनी में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद
बदायूं। बिसौली के श्री जनता रामलीला एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान में भव्य श्रीराम लीला महोत्सव का बड़े ही धूमधाम से मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो हमें आदर्श जीवन, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। पदाधिकारियों की सराहना की और बोले- वे उनके द्वारा समाज में धार्मिक जागरण और एकता का संदेश देने के लिए सद्प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रवण कुमार का नाटक का भावनात्मक मंचन किया गया। नाटक में पुत्र धर्म, सेवा और त्याग की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, सुभाष अग्रवाल, दुर्गेश वार्ष्णेय, संदीप चौहान, सुनील सिंह, रितेश चौहान, धर्मेश प्रधान, मनोज शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, सतवीर पाल, मोनू महाजन, अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रे नृप बालक काल बस, बोलत तोहि न संभार...
नूरपुर पिनौनी। ब्लॉक इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी में चल रही राम कथा के तीसरे दिन कलाकारों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया। परशुराम लक्ष्मण पर क्रोध कर बैठते हैं। पार्श्व से आवाज गूंजती है- रे नृप बालक काल बस बोलत तोहि न संभार...।
जिसमें दिखाया गया कि मिथिला नरेश राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी गई। जिसमें अनेक देशों के राजाओं को आमंत्रित किया गया। शर्त थी जो यह काम कर देगा उसी के साथ जनक नंदिनी सीता का विवाह किया जाएगा। कोई राजा उस धनुष को उठाना तो दूर हिला भी नहीं सका। तब गुरु की आज्ञा पाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने धनुष को उठाकर जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाई धनुष दो भागों में टूट गया। संवाद

पत्थर से अपने सुंदर स्वरूप में आ गईं श्रापित अहिल्या
उघैती। गांव खंडुआ के ठाकुरद्वारा मंदिर पर लगने वाले मेला व रामलीला में अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन देखकर दर्शकों तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। रामलीला में दिखाया गया कि गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या को इंद्र के छल का शिकार होने के कारण श्राप मिला था। इंद्र की गलती की वजह ऋषि गौतम ने माता अहिल्या को शाप देकर पत्थर बना दिया।
जब श्रीराम उस स्थान से गुजरे, तो विश्वामित्र ने श्रीराम से अहिल्या का उद्धार करने को कहा। श्रीराम ने अपने चरण का स्पर्श मात्र से अहिल्या का उद्धार किया। जिससे वह अपने सुंदर स्वरूप में वापस आ गईं। इस अवसर पर अनुज जौहरी, अतर सिंह, विशेष गुप्ता, पूरन गुप्ता, सचिन उपाध्याय शास्त्री, डॉ. मुनीष उपाध्याय, दुरेज यादव मौजूद रहे। संवाद

भगवान विष्णु ने भंग किया नारदजी का मोह, बना दिया वानर
बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव कतगांव और बगरैन में रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या ने फीता काटकर किया और गणेश आरती की।
उद्घाटन के बाद नारद मोह लीला में दिखाया गया कि किस प्रकार नारदजी अपनी तपस्या और सिद्धियों पर गर्व करने लगते हैं। तब भगवान विष्णु उनका अभिमान नष्ट करने के लिए लीला रचते हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष लालू राम मौर्य, संरक्षक/व्यवस्थापक सुदेश शंखधार आदि मौजूद रहे। संवाद






अहिल्या उद्धार और सीता स्वयंवर की लीला हुई



अलापुर। जगत में चल रहे रामलीला महोत्सव में नगर दर्शन, अहिल्या उद्धार और श्रीराम विवाह की लीला का मंचन किया गया। सोमवार को श्रीराम बरात धूमधाम से निकाली जाएगी।

पिनौनी में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद

पिनौनी में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद

पिनौनी में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद

पिनौनी में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed