फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ramleela mahotsava started

रामलीला महोत्सव हुआ शुरू

Wed, 14 Oct 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 14 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
ramleela mahotsava started
श्रीराम शर्मा निमाई रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने पहले दिन गणेश जन्म की लीला का मंचन करते हुए दर्शकों को धार्मिक संदेश भी दिए। शिव और पार्वती बने कलाकारों का प्रदर्शन भी मनमोहक रहा। कलाकारों ने गणेश की लीलाएं करके दिखाईं। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर रामलीला महोत्सव का उदघाटन किया। आयोजकों ने हवन-पूजन भी कराया। श्री अग्रवाल समेत कमेटी के पदाधिकारियों ने आहुतियां अर्पित कीं।
विज्ञापन

मेलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय उर्फ बॉबी और महामंत्री संजय मूदड़ा ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम को रामलीला और दिन में रासलीला का मंच किया जाएगा। राम बारात 18 अक्तूवर को निकाली जाएगी। मेला शुरू होने पर नागरिकों समेत आसपास इलाके के लोगों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ भी उठाया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री राजकुमार बंसल, टेड़ामल अग्रवाल, अजय चौधरी, रोहताश गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, कमलेश वार्ष्णेय, महेंद्र कुमार गुप्ता, सुमित गुप्ता, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा और संजीव आजाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed