फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   raksha bandhan

दो दिन में 20 हजार से ज्यादा बहनों ने रोडवेज बसों में की मुफ्त यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
बदायूं डिपो के स्टैंड पर बस में चढ़ती सवारियां। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज ने पहले से व्यवस्था की थी, लेकिन बहनों को दूसरे दिन भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोकल रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा समस्या हुई। बृहस्पतिवार को भी घंटों के इंतजार के बाद बस मिलीं। ऐसा ही शुक्रवार को भी हुआ। हालांकि, दो दिन में बदायूं डिपो की बसों में 20 हजार से ज्यादा बहनों ने रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की। रोडवेज के अनुसार, इसकी यात्रा वैल्यू करीब 19 से 20 लाख रुपये होती है।
विज्ञापन

दरअसल, रक्षाबंधन पर सरकार ने रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी। बुधवार रात 12 से शुक्रवार रात 12 बजे तक यह व्यवस्था थी। ऐसे में रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। बदायूं डिपो ने रक्षाबंधन पर यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए कई दिन पहले से व्यवस्थाएं शुरू कर दी थीं। लगभग कंडम हो चुकीं बसों को भी कमियां दूर कर रोड पर लाया गया, इसके बाद भी बसों की किल्लत रही।
विज्ञापन

बदायूं डिपो ने ज्यादातर बसों को दिल्ली रूट पर लगा दिया। दिल्ली के लिए वाया बिल्सी, वाया सहसवान और वाया संभल होते हुए बसें चलाई गईं। दूसरी ओर बदायूं-बरेली, बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-दातागंज रूटों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर बसों की कमी के बीच शुक्रवार रात आठ बजे तक बदायूं डिपो की बसों में 20 हजार से ज्यादा बहनों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में 168 बसें हैं। इनमें 37 बसें निगम की हैं। निगम की बसों का संचालन लोकल रूटों पर होता है। निगम की 131 बसों में 66 बसें जर्जर हो चुकी हें। सही हालत में निगम के बेड़े में 65 बसें ही हैं। चार वर्ष से डिपो को कोई नई बस भी नहीं मिली है। इस बीच डिपो प्रशासन के सामने रक्षाबंधन पर व्यवस्थाएं बनाए रखना भी चुनौती था। इस चुनौती के बीच मुफ्त यात्रा किराये की वैल्यू करीब 19-20 लाख रुपये बनी है।
-
फोटो- 6
फर्रुखाबाद और दातागंज रूट पर सबसे ज्यादा दिक्कत
रक्षाबंधन पर दोनों दिन फर्रुखाबाद और दातागंज रूट पर यात्रियों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा। इन दोनों रूट पर डग्गामारों की चांदी रही। बिसौली, चंदौसी, बरेली, गंजडुंडवारा रोड पर भी डग्गामार वाहन खूब दौड़े। रोडवेज बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा सवारियां इन्हीं रूटों की बसों का इंतजार करती देखी गईं। मजबूरन उनको डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

------------
बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात आठ बजे तक बदायूं डिपो की बसों में करीब 20 हजार बहनों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया है। इस यात्रा की वैल्यू करीब 19 से 20 लाख तक होती है। शुक्रवार रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा थी। आज यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। किसी रूट पर यात्रियों को बसों को लेकर समस्या न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई थी, इसके बाद भी कहीं समस्या आई है तो उसे दिखवाया जाएगा।
-विनोद शुक्ला, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed