फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raju, son of deceased head Hoist the flag victory

मृतक प्रधान के पुत्र राजू ने लहराई विजय पताका

Wed, 24 Feb 2016 12:20 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 24 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 पंचायत उप निर्वाचन का मतगणना कार्य पूरा हो गया। ब्लाक समरेर के ग्राम पंचायत जयपालपुर धनौरा अव्वल से प्रधान पद के प्रत्याशी राजू को सर्वाधिक 552 मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित किया गया। इसी ब्लाक के क्षेत्र पंचायत वार्ड 51-सिरसा प्रथम से विमला देवी ने 266 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। इस्लामनगर, दातागंज, उझानी, सालारपुर और वजीरगंज ब्लाक क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सदस्य के 71 पदों की मतगणना का कार्य भी पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पंचायत उप निर्वाचन की मतगणना का कार्य विकास खंड मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रात: आठ बजे से शुरू हुआ। प्रथम चरण में पंचायत सामान्य निर्वाचन फिर पंचायत उप निर्वाचन की मतगणना समाप्ति पर पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर आगामी पांच वर्षों के लिए पूर्ण रूप से समाप्त हो गई है। जिलाधिकारी शंभूनाथ और एसएसपी सौमित्र यादव के नेतृत्व में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

-----
 दातागंज। विकास खंड समरेर की ग्राम पंचायत जयपालपुर धनौरा अव्वल में प्रधान पद के उम्मीदवार के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान मेें थे, जिसमें सर्वेश कुमारी ने 378, राजवेंद्र सिंह 273, प्रमोद 35 सीमा सिंह को कुल सात मत मिले। सबसे अधिक राजू को 552 वोट मिले। यहां बता दें कि राजू इस सीट से मृतक प्रधान राजेंद्र के पुत्र हैं। राजेंद्र इस गांव से पूर्व में 50 मतों से भी कम वोटों से विजयी हुए थे। उनके पुत्र को उनसे अधिक समर्थन मिला। उनकी सहानुभूति के भी वोट उन्हें मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक समरेर अंतर्गत क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 51 सिरसा प्रथम से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर उम्मीदवार विमला देवी को 266 मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित किया गया।
-----
उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला तैय्यबपुर (तेहरा), फूलपुर, सरौता और रहमुद्द़ीनगर ग्राम पंचायत के 14 बार्डो के सदस्य पद को हुए चुनाव के बाद मंगलवार को मतगणना का काम पूरा हो गया। मतगणना सुबह में सात बजे ब्लॉक परिसर में शुरू हुई। पूर्वाह़्न तक सभी 14 सदस्यों के नाम भी घोषित कर दिए गए। एडीओ पंचायत छत्रपाल सिंह ने बताया कि विजेता सदस्यों को प्रमाण पत्र भी भेंट कर दिए गए हैं।

-------
पर्ची डालकर हुआ सदस्य का चुनाव
दातागंज। दियोरी के वार्ड पांच से सावित्री देवी पत्नी गेंदनलाल और गीता देवी पत्नी शंकर लाल को बराबर 48 मत मिले। इस पर वियजी प्रत्याशी के लिए पर्ची डालकर फैसला सुनाया गया। पर्ची में सावित्री देवी को विजयी घोषित किया गया। यहां पांच ग्राम पंचायतों के 12 वार्डों में चुनाव हुआ।

-----
27 पद फिर भी रह गए खाली
ग्राम पंचायत सदस्य पद लाभ का न होने के कारण इसमें प्रत्याशियों की अभिरूचि नहीं रही है। उपचुनाव के बाद सामने आई तस्वीर के बाद 2308 निर्विरोध सदस्य हो चुके हैं तो 71 पदों पर चुनाव हुए। बावजूद इसके 27 पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed