फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rajaram and Shrikrishna Inter College are the overall champions.

Budaun News: राजाराम और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन

Sat, 17 Oct 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rajaram and Shrikrishna Inter College are the overall champions.
विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित  करते डीआईओएस लालजी यादव। स्रोत विभाग
बदायूं। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार शाम समापन हो गया। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दौड़, रिले रेस और क्रॉस कंट्री समेत विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप राजाराम महिला इंटर कॉलेज, बदायूं ने जीती, जबकि बालक वर्ग में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बदायूं चैंपियन रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 बालिका वर्ग में 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़, 6 और 4 किलोमीटर क्रॉस कंट्री समेत विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रिले दौड़ में राजाराम महिला इंटर कॉलेज, बदायूं की छात्राओं ने प्रथम, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ने द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में 17, अंडर-17 में 33 और अंडर-14 में 16 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में अंडर-19 के 13, अंडर-17 के 17 और अंडर-14 के 14 विद्यालय शामिल हुए। तीन दिनों में बालक और बालिका वर्ग में कुल 98 इवेंट आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की अनामिका, निशा, मुस्कान और तृप्ति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं की प्रीति, कामिनी, रचना और पायल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अनुष्का, वर्तिका, वैष्णवी और अनुष्का की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भी खिलाड़ियों का रहा दबदबा
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में सब जूनियर बालिका वर्ग में राजाराम महिला इंटर कॉलेज, बदायूं की निधि ने खिताब जीता। सब जूनियर बालक वर्ग में शिवदेवी इंटर कॉलेज, बदायूं के जीवेश चैंपियन रहे। जूनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, बदायूं की कुलसुम ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बदायूं के विभुपाल और आरबीएस इंटर कॉलेज, बुटला दौलत के हितेश संयुक्त रूप से चैंपियन रहे।

सीनियर वर्ग में टीमें संयुक्त चैंपियन रहीं
सीनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की प्रीति और मुस्कान तथा त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज, आसफपुर की अर्शी संयुक्त रूप से चैंपियन रहीं। सीनियर बालक वर्ग में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बदायूं के आयुष कुमार यादव और प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान के प्रमोद कुमार संयुक्त चैंपियन बने।


छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा
समापन समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं की भावना, कल्पना, अनम और मुस्कान ने सुंदर रंगोली बनाई। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बैंड और गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज और सिग्नल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाव नृत्य पेश किया, जबकि राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित  करते डीआईओएस लालजी यादव। स्रोत विभाग

विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित  करते डीआईओएस लालजी यादव। स्रोत विभाग

विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित  करते डीआईओएस लालजी यादव। स्रोत विभाग

विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित  करते डीआईओएस लालजी यादव। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed