{"_id":"595fa0854f1c1b01558b4814","slug":"rainfed-ponds-made-of-city-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर की सड़कें बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर की सड़कें बनी तालाब
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रोडवेज समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर हुआ जलभराव
- रोड किनारे पड़े कूड़े के ढेर कीचड़ में हुए तब्दील
बारिश में जलभराव के साथ शहर की हालत बदहाल हो गई है। नाले-नालियों की समय पर सफाई न होने की वजह से बारिश का पानी शहर की सभी प्रमुख सड़कों और मोहल्लों की गलियों में भर जाने से लोगों के निकलने के रास्ते बंद हो गए। रोडवेज बस स्टैंड समेत कई प्रमुख स्थानों पर जलभराव के साथ ही रोड किनारे पड़े कूड़े के ढेर कीचड़ में तब्दील हो गए हैं।
बृहस्पतिवार और उससे पहले हुई बारिश से शहर में रोडवेज चौराहा, कृष्णपुरी सुधार नर्सिंग होम वाली गली, प्राइवेट बस स्टैंड, वन विभाग रोड, शहवाजपुर, शिवपुरम, नेकपुर, टिकटगंज, सम्राट अशोक नगर, मधुवन कालोनी, स्टेशन रोड, जोगीपुरा, सकरी क्लीनिक के सामने, इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने, आदर्श नगर, पटेल नगर, पाल नगर, कबूलपुरा, लालपुल, नाहरखां सराय, ब्राह्मपुर, पटियाली सराय सहित के कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी से कीचड़ की समस्या खड़ी हो गई है। नगर पालिका की ओर से समय रहते नाले-नालियों की सफाई न कराने और नियमित कूड़ा न उठाने से ऐसा हुआ है।
प्राइवेट स्टैंड पर है दलदल
प्राइवेट बस स्टैंड पर कीचड़ होने की वजह से वहां राहगीरों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वहां पैर रखने तक जगह नहीं है। आने-जाने वाले यात्रियों के कपड़े खराब हो जाते हैं। यात्री वीरपाल ने बताया कि यहां बस पर चढ़ने के लिए जगह नहीं है। वहीं, सड़क किनारे कीचड़ होने से रोडवेज पर जाम लग रहा है। दोपहर सुधीर और उसकी छह वर्षीय पुत्री राधिका वहां से निकलते समय पैर फिसलने से कीचड़ में गिर गई।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड शहर का कूड़ाघर
रोडवेज बस स्टैंड चौराहा की स्थिति किसी कूड़ाघर से कम नहीं है। ऐसा लगता है कि पूरे शहर का कूड़ा यहीं डाला जाता है। वाटर वर्क्स रोड और कलक्ट्रेट जाने वाले रोड पर कूड़े के ढेर बारिश से दलदल में तब्दील हो गए हैं। वहीं कीचड़ किनारे से सड़क पर आ गई है।
वनविभाग और जीआईसी गेट पर पानी भरा
वन विभाग रोड पर और राजकीय इंटर कालेज के गेट पर भी जलभराव बना हुआ है। वहां स्कूल जाने वालों छात्रों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। साइकिल और बाइक भी फिसलती रहीं। शहर की इन समस्याओं को लेकर नगर पालिका बिल्कुल गंभीर नहीं है। नियमित साफ-सफाई नहीं की जाती। नाला भी चोक है।