फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rain in budaun

पूरे दिन आसमान पर छाए बादल, शाम को गरज के साथ हुई बारिश

Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
rain in budaun
बदायूं। सोमवार सुबह से ही बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी। दिनभर धूप नहीं निकली। दोपहर में हल्की बूंदाबादी हुई तो वहीं शाम को गरज के साथ तेज बारिश हुई। जिसकी वजह से मौसम में हल्की ठंड होने लगी है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। हालांकि हर साल लोग अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मौसम में परिवर्तन का इंतजार करते थे ताकि उन्हें गर्मी से निजात मिल सके । लेकिन जब से देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दी है तब से लोगों ने तापमान कम होने के बजाय तापमान बढ़ने की दुआ कर रहे हैं। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान एक चर्चा चल रही है कि तापमान बढ़ने से कोरोना का प्रकोप कम होने लगेगा। लेकिन सोमवार सुबह से ही बादल छा गए और दिनभर धूप नहीं निकली। वहीं दोपहर में हल्की बूंदाबादी हुई है। वहीं देर शाम को गरज के साथ तेज बारिश हुई। मौसम ने जो करवट बदली है। उसकी वजह से कल की अपेक्षा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां कल जिले का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम था। जो सोमवार को 34.4 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed