फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rain exposes the poor drainage system in Bilsi; water accumulates on the roads.

Budaun News: बारिश ने खोली बिल्सी में जल निकासी व्यवस्था की पोल, सड़कों पर भरा पानी

Tue, 21 Jul 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes the poor drainage system in Bilsi; water accumulates on the roads.
वह सहकारी समिति का गोदाम जिसमें पानी भर गया। संवाद
बिल्सी। रविवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सोमवार सुबह अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से महज एक घंटे में पूरे नगर में जलभराव हो गया। कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर लंबे समय तक पानी भरा रहा, जिससे जलनिकासी की पोल खुल गई।
विज्ञापन

लोगों को आवागमन के साथ दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के निचले इलाकों में हालात सबसे अधिक खराब रहे। नगर के होली चौक, हनुमानगढ़ी क्षेत्र, नगर पालिका कार्यालय के आसपास, वार्ड-23 की प्रजापति कॉलोनी, मोहल्ला नंबर-5, क्षत्रिय कॉलोनी, खैरी रोड तथा बिजलीघर मार्ग पर सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पानी लोगों के घरों और दुकानों में भी घुस गया, जिससे घरेलू सामान और व्यापारियों का सामान भी प्रभावित हुआ। लोगों ने नगर पालिका से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात में अक्सर जलभराव हो जाता है लेकिन बारिश होने के एक दो घंटे में समस्या दूर हो जाती है



-वेद प्रकाश यादव, ईओ बिल्सी






सोमवार को तेज बारिश हुई। इस वजह से एक साथ पानी नालों से निकल नहीं पाया। ऐसे में कुछ देर के लिए नाले ओवरफ्लो हो गए। बारिश हल्की होते ही सड़कों से पानी निकल गया। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ






बारिश के पानी से खाद के 50 कट्टे खराब



बिल्सी। ग्राम घंघौसी स्थित सहकारी समिति सिमर्रा भोजपुर के खाद गोदाम में सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान जलभराव हो गया। बारिश का पानी गोदाम के अंदर पहुंचने से जमीन पर रखे करीब खाद के 50 कट्टे खराब हो गए।



समिति के सचिव वेदव्यास शर्मा ने बताया कि गोदाम सड़क स्तर से काफी नीचे बना हुआ है। इस कारण हर वर्ष बारिश के दौरान यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। संवाद










सोरहा विद्यालय परिसर में भरा पानी, अभिभावकों में रोष







उघैती। बारिश के कारण ग्राम पंचायत सोरहा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। पानी भरने से स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अभिभावक विजेंद्र सिंह ठाकुर और हरि भगवान गुप्ता ने बताया कि बरसात के दौरान हर बार स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो मच्छर जनित रोग फैल सकते हैं। संवाद

वह सहकारी समिति का गोदाम जिसमें पानी भर गया। संवाद

वह सहकारी समिति का गोदाम जिसमें पानी भर गया। संवाद

वह सहकारी समिति का गोदाम जिसमें पानी भर गया। संवाद

वह सहकारी समिति का गोदाम जिसमें पानी भर गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed