{"_id":"59808b1a4f1c1bbc5a8b4625","slug":"rain-choke-roads-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
file pic
लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
मंगलवार दोपहर हुई हल्की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। शहर की तमाम गलियां पानी से लबालब हो गईं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएम रोड, नेकपुर, महाराज नगर, सम्राट अशोक नगर, इस्लामियां कॉलेज, हाईडिल, मधुवन कॉलोनी, जोगीपुरा, शिवपुरम, जालंधरी सराय, पटियाली सराय, आवास विकास, शहवाजपुर, कल्यान नगर, लोची नगला समेत कई इलाकों की गलियों में नाले चोक होने की वजह से घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर की सफाई व्यवस्था पर करोड़ों रुपये नगर पालिका की ओर खर्च होने के बाद भी शहर में जलभराव की स्थिति बरकरार है। कहीं सड़क टूटी तो कहीं गलियों में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। टूूूटी सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल भी निकल पाना मुश्किल है। शहर में कई जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। वहीं मंगलवार को साहूकारा मोहल्ले में एक ठेला चालक जलभराव होने की वजह से नाले में ठेले सहित गिर गया। उसके काफी चोटें आई। मोहल्ले वासियों ने उसे क्लीनिक पहुंचाया। ऐसी स्थिति में नागरिकों का निकलना मुश्किल है।
कुंवरगांव। ग्राम दराव नगर में मंगलवार को हुई बारिश में गलियों में पानी भर गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब-जब बारिश होती है तो घुटनों तक गली में पानी भर जाता है। इस गांव की कोई सुध नहीं लेता है।