{"_id":"62717f763489391f5f7c46d8","slug":"railway-badaun-news-bly483620167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं से पहली बार फर्रुखाबाद, मैनपुरी होते हुए बांद्रा के लिए रेल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं से पहली बार फर्रुखाबाद, मैनपुरी होते हुए बांद्रा के लिए रेल सेवा
विज्ञापन
बदायूं रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यात्रियों को कुछ दिन के लिए फर्रुखाबाद के सफर में काफी राहत मिलेगी। दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर-बांद्रा के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन का संचालन 17 जून तक होगा। इज्जतनगर-बांद्रा समर स्पेशल ट्रेन नंबर 09006 रविवार और मंगलवार को बदायूं होती हुई बांद्रा जाएगी।
बांद्रा-इज्जतनगर समर स्पेशल ट्रेन नंबर 09005 बांद्रा से बदायूं होती हुई इज्जतनगर जाएगी। यह पहली ट्रेन है जो अप और डाउन में बरेली से बदायूं होते हुए टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कैमगंज, गंजडुंडवारा, कासगंज स्टेशनों से गुजरेगी।
बरेली-कासगंज और कासगंज से शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल रूटों का विद्युुतीकरण होने के बाद बदायूं-कासगंज रेल रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ने लगी है। हाल ही में पूर्वोत्तर रेलवे ने 20 अप्रैल से काठगोदाम-बांद्रा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की थी। अब इज्जतनगर-बांद्रा के बीच ट्रेन शुरू की है। इज्जतनगर-बांद्रा समर स्पेशल ट्रेन नंबर 09005 शुक्रवार और रविवार को सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनल से रवाना होकर शनिवार सुबह 9:30 बजे मैनपुरी रेलवे पहुंचेगी। यहां से 11: 10 बजे फर्रुखाबाद, 12:50 कासगंज, 2:13 बदायूं और 3.26 बरेली सिटी और 3:55 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इज्जतनगर से ट्रेन नंबर 09006 शनिवार की रात आठ बजे बांद्रा के लिए रवाना होगी। रात में 9:20 बजे बदायूं, 10:30 बजे कासगंज, रविवार की रात 1:00 बजे फर्रुखाबाद और 2:15 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। मैनपुरी से 2:20 बजे शिकोहाबाद के लिए रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन 4:45 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
-
एक महीने के भीतर लंबी दूरी की दूरी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे ने एक महीने के भीतर लंबी दूरी की दूसरी ट्रेन शुरू की है जो बदायूं होकर गुजरेगी। इससे पहले 20 अप्रैल से काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल का संचालन शुरू हुआ था। मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन डाउन 09075/अप 09076 का संचालन भी फिलहाल 16 जून तक किया जाएगा। मुंबई सेंट्रल से डाउन ट्रेन नंबर 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट प्रत्येक बुधवार 20, 27 अप्रैल, चार, 11, 18, 25 मई और एक, आठ, 15 जून को चलेगी। काठगोदाम से अप ट्रेन नंबर 09076 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार को 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, दो, नौ और 16 जून को होगा। काठगोदाम जाते समय हर बुधवार को बदायूं स्टेशन पर सुबह 10: 01 बजे और काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल जाते वक्त रात में 9:31 बजे बदायूं स्टेशन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव लेगी।
-
इज्जतनगर से बदायूं, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, टुंडला के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए बांद्रा तक जाने वाली ट्रेन का पहली बार संचालन शुरू हुआ है। एक महीने की भीतर बरेली-कासगंज रूट पर यह लंबी दूरी की दूसरी ट्रेन है। इन दोनों ट्रेनों को समर स्पेशल के रूप में चलाया गया है।
-प्रवीन पारस, स्टेशन अधीक्षक