{"_id":"5ea1cb0f8ebc3e902626efe6","slug":"quarantine-badaun-news-bly4036130126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटने पर क्वारंटीन हुए 34 मजदूरों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटने पर क्वारंटीन हुए 34 मजदूरों के सैंपल लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला। ककराला टाउन बाहर का मजरा अली नगला में मुंबई से लौटे 34 लोगों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। बृहस्पतिवार को डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने ककराला जाकर क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। डॉक्टरों की टीम ने क्वारंटीन लोगों के सैंपल लिए और स्वास्थ्य परीक्षण किया।
अलीनगला गांव के काफी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों और जिलों में काम करते हैँ। सोमवार को 34 मजदूर मुंबई से अपने गांव लौटे थे, जो गिरफ्तारी के डर से जंगलों में छिप गए थे। बुधवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान बीनावती, लेखपाल नीरज चौहान आदि की मदद से मुंबई से लौटे लोगों को जंगल में तलाश लिया। इन सभी को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया है। इन 34 लोगों को क्वारंटीन किए जाने के बाद गांव में कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को डीएम कुमार प्रशांत ने क्वारंटीन सेंटर जाकर संदिग्ध लोगों से बातचीत की। डीएम ने पूरे गांव को सैनिटाइज कराने और प्राथमिक स्कूल की चाहरदीवारी निर्माण के निर्देश प्रधान को दिए हैं।