फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   quarantine

पुलिस के डर से जंगल में छिपे मुंबई से लौटे 34 लोग किए गए क्वारंटीन

Thu, 23 Apr 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
quarantine
ककराला । ककराला टाउन बाहर का मजरा अली नगला में सोमवार को मुंबई से लौटे 34 लोग पुलिस के डर से जंगल में छुप गए। इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस ने इन लोगों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को प्रधान और गांव वालों की मदद से सभी लोगों को समझाकर गांव के ही प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया। एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य, सीओ दातागंज एसके सिंह भी बुधवार को क्वारंटीन सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव अली नगला के 34 लोग सोमवार को किसी तरह मुंबई से गांव लौटे थे। इन लोगों को डर था कि पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। ऐसे में यह लोग घरों में न जाकर जंगल में छिप गए। प्रधान बीनावती को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की। लेखपाल नीरज चौहान भी गांव पहुंच गए। प्रधान समेत लेखपाल और गांव के संभ्रांत लोगों ने जंगल में इन लोगों से बात की। मुंबई से लौटे लोगों ने शर्त रखी कि उनसे पूछताछ नहीं होगी और गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इनकी बात मान ली गई। इसके बाद सभी को गांव के क्वारंटीन सेंटर लाया गया। डॉ. भुवनेश कुमार ने सभी की प्रारंभिक जांच की। एसओ कृष्णगोपाल शर्मा, चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा ने भी गांव पहुंचकर जानकारी ली। प्रधान ने सभी को मास्क का वितरण किया। लेखपाल नीरज चौहान ने बताया कि सभी को समझाकर क्वारंटीन कर दिया गया है। उनका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed