फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pwd

उझानी बाइपास के दो प्वाइंट अतिक्रमणमुक्त, दुकानों के आगे से अवैध निर्माण ढहाया

Mon, 09 Dec 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
pwd
उझानी (बदायूं)। नगर पालिका परिषद और पीडब्ल्यूडी ने बरेली-मथुरा हाईवे को दिल्ली रोड से जोड़ने वाले बाईपास को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए रविवार को अभियान शुरू कर दिया। एसडीएम , सीओ और ईओ की मौजूदगी में जेसीबी ने सरौरा मोड़ और संजरपुर मोड़ पर जेसीबी चली तो अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। दो-तीन स्थानों पर अतिक्रमणकारियों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हो गई, लेकिन अफसरों के सख्त रुख की वजह से अतिक्रमणकारियों के तेवर ठंडे पड़ गए। पुलिस कर्मियों ने बाईपास से ठेला और खोमचा वालों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत बाईपास स्थित सरौरा मोड़ के पास से हुई। नगर पालिका परिषद की ओर से जेसीबी ने अतिक्रमण ढहाना शुरू किया तो आसपास इलाके के कई दुकानदारों ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया। सरौरा मोड़ पर दो स्थानों पर खोखानुमा दुकानों के दो तरफ बनी पक्की दीवारों को भी जेसीबी ने गिरा दिया। दुकानों के आगे पड़े स्लैब और टीनशेड भी ढहा दिए गए। एक दुकानदार के विरोध करने पर एसडीएम पारसनाथ मौर्य और सीओ सर्वेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के जेई हर प्रसाद सिंह और सुरेंद्र कुमार शर्मा ने पैमाइश कराके मामला निपटा दिया। बाद में अफसरों की टीम संजरपुर मोड़ पर पहुंची तो आटा चक्की के बाहर सड़क पर कब्जा करके बनाए गया जीना भी अतिक्रमण की चपेट में आ गया। बाईपास पर ठेला-खोमचा वालों को सड़ किनारे से खदेड़ दिया गया। साथ ही उन्हें आगे चलकर भी ठेला सड़क से दूर लगाने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कर्मचारियों और अतिक्रमणकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कार्रवाई के दौरान बाईपास पर लोगों का जमघट लगा रहा। ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि फिलहाल अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है। आंबेडकर चौराहे के पास भी अभियान चलेगा लेकिन इससे पहले संजरपुर मोड़ तक किसी स्थान पर अतिक्रमण नजर नहीं आएगा। स्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाई बाद में होगी।
विज्ञापन

उझानी। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने शनिवार को बाईपास पर अतिक्रमण चिन्हित करते समय करीब दो दर्जन दुकानों और घरों की दीवारों पर लाल निशान लगाए थे। रविवार को कार्रवाई के दौरान लाल निशान वाले किसी भी मकान और दुकान पर जेसीबी नहीं चली लेकिन पीडब्ल्यूडी के जेई हर प्रसाद सिंह ने बताया कि ऐसे अतिक्रमणकारियों को आठ दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों को ढहा दिया जाएगा। मार्केट में अभियान बाद में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइपास के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जहां भी अतिक्रमण नजर आया, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों को भी निर्देशित कर दिया गया है। अभियान के दौरान किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा।- पारसनाथ मौर्य, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed