फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Put the power and energy in the right direction

शक्ति और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं युवा

Thu, 23 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Put the power and energy in the right direction
युवा - फोटो : अमर उजाला
- नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा सम्मेलन में किया गया आह्वान
विज्ञापन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन बुधवार को विकास भवन सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अच्छे लाल यादव ने सम्मेलन में युवाओं से समाज और देश के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति और ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करना चाहिए। युवा काल मानव जीवन के लिए प्राइम टाइम होता है इसलिए अपनी प्रवृत्ति में चमक लाइये। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ भी युवाओं से लड़ने का आह्वान किया। कहा कि भ्रूण हत्या एक विकृत मानसिकता का परिणाम है। लोगों की सोच को बदलने की जरूरत है। 

जिला विकास अधिकारी सेवा राम ने कहा कि यकीनन यह बदलाव का समय है इसलिए न आराम करें और न आराम करने दें, इसी मंत्र से युवा देश का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा सीखने का कोना हमेशा खोले रखें। तकनीकी ज्ञान प्राप्त करें। स्वाध्याय, चिंतन और मनन करें। इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि युवाओं ने ही हमेशा क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। युवा काल में जो कार्य करेंगे, वही जीवन भर आपके साथ रहेंगे तथा दूसरे लोगों को आदर्श बनेंगे। युवा को गर्मजोशी और शीतलता में सामंजस्य बैठाकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि युवा प्रकृति की सबसे अच्छी कृति हैं, जितना आप कार्य करेंगे, उतनी आपकी सार्थकता बढ़ेगी। इस मौके पर रवेन्द्र सिंह यादव, आशा, विशेष, विनीता, रीना, सुधीर सैनी, प्रीति कुमारी, कौशिक सक्सेना, स्नेह गौरव, आशीष कुमार शाक्य, सतीष चन्द्र गुप्ता (एडवोकेट), नीरज, अमरपाल, सुधीर सैनी, कमल को उनके वक्तव्य के लिए प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में रिंकी पटेल, सचिन उपाध्याय, दिनेश प्रताप, अम्बरीष पटेल, अनुज प्रताप, वीरेश तोमर ने भी विचार रखे। संचालन अमरदीप राठौर ने किया। सुधीर यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed