फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Put mask in the fertilizer shop, also collected cash including medicines and goods

खाद की दुकान में नकब लगाया, दवाओं व माल समेत नकदी भी समेटी

Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Put mask in the fertilizer shop, also collected cash including medicines and goods
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे भगवतीपुर भट्ठे के सामने चोरों ने बुधवार रात एक खाद भंडार की दुकान में नकब लगा दिया। चोर यहां से कीमती दवाइयां, मेंथा का तेल, इन्वर्टर व बैटरी समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ चिंकू की अपने गांव के सामने मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे किनारे अभिनव खाद भंडार के नाम से दुकान है। वहीं दुकान के पीछे उनके खेत हैं। खेतीबाड़ी का सामान भी दुकान पर पड़ा रहता है। बृहस्पतिवार सुबह पुष्पेंद्र सिंह का नौकर दुकान पर पहुंचा। उसने जैसे ही दुकान का शटर उठाया कि काउंटर का सामान फैला देखकर और दुकान में नकब लगा देकर वह हैरान रह गया। उसकी सूचना पर पुष्पेंद्र सिंह भी पहुंच गए। खेड़ा नवादा चौकी पुलिस को पुष्पेंद्र ने बताया कि दुकान में एक क्विंटल 10 किलो मेंथा का तेल रखा था। इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी, डीवीआर, वाईफाई, दवाएं और 20 हजार की नकदी समेत दुकान में रखे रजिस्टर तक चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि उनका मेंथा का तेल ही एक लाख रुपये से ज्यादा का था। डेढ़ लाख रुपये की कोराजन दवा है। उनकी दुकान से करीब साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाया था। फिर इस दुकान से दूसरी दुकान में नकब लगाया। इसमें करीब पचास क्विंटल से ज्यादा धान पड़ा है लेकिन वह खाद के कट्टे आदि चोरी करके नहीं ले गए। चोरों ने काउंटर के लॉकर तोड़ डाले, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और कुछ उखाड़ ले गए। पुलिस ने पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन शाम तक कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed