फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Provided training in the principles of scouting, discipline, and team spirit.

Budaun News: स्काउटिंग के सिद्धांतों, अनुशासन व टोली भावना का दिया प्रशिक्षण

Mon, 05 Oct 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Provided training in the principles of scouting, discipline, and team spirit.
ब्लाक संसाधन केंद्र दातागंज पर प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान शिविर में प्रशिक्षण देते  जिला संगठन क
बदायूं। ब्लाॅक संसाधन केंद्र दातागंज में प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आगाज सोमवार को हुआ। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे स्काउट-गाइड ने शिविर में प्रतिभाग कर स्काउटिंग के सिद्धांतों, अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और टोली भावना का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

वार्ड सभासद ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सेवा और नेतृत्व के गुण विकसित करती है। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि स्काउटिंग प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातें जीवन में उतारकर युवा समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें।
विज्ञापन

जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने स्काउट ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग आंदोलन के इतिहास एवं उद्देश्य, टोली निर्माण, टोली नायक और सहायक टोली नायकों के दायित्व, स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा का प्रशिक्षण दिया। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और विषम परिस्थितियों में स्काउट धैर्य, साहस और निस्वार्थ सेवा से आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र के मार्गदर्शन में टोली सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान सत्यवीर, शाहीन परवीन, शाजिया, सपना गुप्ता, अंशु मिश्रा, माधुरी गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, संध्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed