फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Provide a sense of responsibility Training Commissioner...

योग्यता हासिल करने का माध्यम है स्काउट

Mon, 29 Feb 2016 11:26 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Mon, 29 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Provide a sense of responsibility Training Commissioner...
 दहेमू के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार से तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का आगाज हो गया। पहले दिन उन्हें स्काउटिंग का बोध कराया गया। कहा कि जीवन में श्रेष्ठ योग्यता हासिल का करने सबसे सरल माध्यम स्काउट है।
विज्ञापन

शिविर शुरू होने पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्काउट के प्रति सजग रहना चाहिए। स्काउट के जरिए समाज के प्रति दायित्व का भी बोध होता है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को स्काउट आंदोलन का प्रारूप समझाया। उन्होंने बच्चों को ध्वज शिष्टाचार और स्काउट के नियमों की जानकारी भी दी। कहा कि स्काउट से श्रेष्ठ योग्यता हासिल होती है।
विज्ञापन

गाइड की प्रतिभागी छात्राओं ने पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। लोकगीत और भजन सुनाकर छात्राओं ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। चुटकुले और हास्य कविताएं सुनाकर छात्रों ने लोटपोट कर दिया। शिक्षिका दुर्गा रानी ओर रेखा ने छात्राओं की अगुवाई की। इस मौके पर सुमन, तारावती, रचना, प्रीती, अजयपाल, भरत सिंह, अंकित मौजूद थे। जावेद सिद़्दीकी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed