फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   protest of medical worke

तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिली तो प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे बैठ गए संविदा कर्मचारी

Thu, 19 Mar 2020 09:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
protest of medical worke
बदायूं। यूपीएचएसएसपी के तहत जिला अस्पताल में करीब 44 संविदा कर्मचारी तैनात हैं। इनको पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। परेशान कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की गाड़ी के आगे बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। मंत्री ने मानदेय शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

यूपीएचएसएसपी के तहत आउटसोर्सिंग पर जिला अस्पताल में कर्मचारियों को स्टाफ नर्स के पद पर तैनात किया गया था। नवंबर तक का तो मानदेय कर्मचारियों को दिया गया, लेकिन उसके बाद से अभी तक मानदेय नहीं दिया गया। इसको लेकर कर्मचारी बुधवार को सीएमओ और डीएम से मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। गुरुवार को जब जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बदायूं कार्यक्रम में शामिल होने आए, तो इसकी सूचना मिलने पर संविदा कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंच गए, लेकिन तब तक मंत्री कलक्ट्रेट में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कक्ष में पहुंच गए थे। ऐसे में सभी संविदा कर्मचारियों ने जिले के प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बैठक खत्म होने के बाद में कलक्ट्रेट के बाहर निकले मंत्री को कर्मचारियों ने घेर लिया। साथ ही उन्हें अपनी परेशानी बताते हुए मानदेय दिलाने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि बिना मानदेय परिवार का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है। अधिकांश कर्मचारी अन्य जनपदों के रहने वाले हैं। कर्मचारियों के अनुसार प्रभारी मंत्री ने उन्हें जल्द समस्या के समाधान की बात कही है। इस मौके पर दीपेश कुमार, जीतू, विजय लक्ष्मी, जितेंद्र कुमार, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed