{"_id":"695d5e36759f8fa3c609990c","slug":"property-worth-five-lakh-rupees-was-destroyed-in-a-fire-at-the-public-service-center-badaun-news-c-123-1-bdn1036-154397-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जनसेवा केंद्र में लगी आग से पांच लाख की संपत्ति जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जनसेवा केंद्र में लगी आग से पांच लाख की संपत्ति जली
विज्ञापन
दातागंज। दातागंज के ग्राम समरेर की मुख्य बाजार में सोमवार देर रात जनसेवा केंद्र में अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। आगजनी की इस घटना में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
समरेर बाजार में क्षेत्र पंचायत कार्यालय के गेट के पास खलीलपुर गांव निवासी सेवाराम की दुकान है, जहां वह जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। सोमवार रात करीब 11:30 बजे दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दुकान स्वामी को फोन कर सूचना दी और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
करीब आधे घंटे बाद दुकान मालिक सेवाराम भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग सुबह 4:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। सेवाराम के अनुसार आग में दो लैपटॉप, तीन प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, एलसीडी सहित जनसेवा केंद्र से जुड़ा अधिकांश उपकरण जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।