फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Promotion of the preparations, the object sought teachers

प्रमोशन की तैयारियां शुरू, शिक्षकों से आपत्ति मांगी

Sat, 18 Apr 2015 08:09 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 18 Apr 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
दो दिन चले शिक्षामित्रों के हंगामे के बाद बेसिक शिक्षा दफ्तर ने कार्यप्रणाली में बदलाव करते हुए प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को खाका तैयार कर वरीयता सूची बनाकर खंड शिक्षा अधिकारियों को आपत्ति मांगने के लिए दे दी गई है। साथ ही दो दिन का समय देते हुए साफ निर्देश दिए गए हैं कि सूची का प्रकाशन कर 20 अप्रैल तक आपत्तियां मांग ली जाए। साथ ही निराकरण कर शुद्ध सूची बनाकर 21 अप्रैल को हर हाल में बीएसए कार्यायल में सौंप दी जाए ताकि अग्रिम कार्रवाई बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

बीएसए के आदेश के अनुसार प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले जूनियर हेड के प्रमोशन किए जाएंगे। चूंकि 30 अप्रैल तक प्रमोशन और समायोजन की प्रक्रिया पूरी करनी है। लिहाजा सभी बीईओ को दो दिन में आपत्ति मांगने और त्रुटि सुधार कर हार्ड कॉपी में डाटा 21 अप्रैल तक हर हाल में देने के आदेश दे दिए गए हैं। वरीयता सूची के अंत में यह प्रमाण पत्र भी अंकित करना जरूरी होगा कि वरीयता सूची में उल्लेखित समस्त अध्यापकों की प्रविृष्टयों का मिलान स्वयं संबंधित अध्यापक की सेवा पुस्तिका से कर लिया है। कोई भी वरीयता सूची में छूटा न हो।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर मांगी जानकारी
जारी निर्देशों में 13 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसमें शैक्षिक प्रशिक्षण योग्यता, अन्य जनपद से स्थानांतरण पर आने की स्थिति, मृतक आश्रित नियुक्ति उपरांत प्रशिक्षण मुक्ति की तिथि, गत पदोन्नति छोड़ने का वर्ष, निलंबन की स्थिति, वेतन काटने एवं वेतन वृद्धि रोकने इत्यादि की स्थिति, दंड सहित बहाली की स्थिति, शैक्षिक अभिलेखों की जांच, प्रतिकूल प्रविष्टि, सेवा समाप्ति नोटिस, अवैतनिक अवकाश, अनुपस्थित अध्यापक साथ ही 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed