{"_id":"15fd58c6221acc70d9ef990ac929caf6","slug":"progress-shakya-presented-to-the-queen-krishna-memorial-running-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति शाक्य को भेंट की रानी कृष्णा मेमोरियल रनिंग ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति शाक्य को भेंट की रानी कृष्णा मेमोरियल रनिंग ट्रॉफी
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 17 Oct 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा प्रगति शाक्य के लिए शनिवार को रानी कृष्णा भदवार मेमोरियल रनिंग ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रगति की ट्रॉफी हेमा भदवार और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने भेंट की।
तीरंदाजी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता पिछले दिनों संपन्न हुई थी। भदवार कॉलेज की छात्रा प्रगति शाक्य ने गोल्ड मेडल पाया था। कॉलेज का नाम रोशन करने पर प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने उसे पुरस्कृत करने का फैसला लिया था। प्रगति को राजा पुरुषोत्तम लाल भदवार की बेटी हेमा भदवार ने रानी कृष्णा भदवार ट्रॉफी भेंट की। ओलपिंक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं में जो भी खेलकूद में कॉलेज का नाम रोशन करेगी, उसे हर साल यही ट्रॉफी भेंट की जाएगी। टॉफी पर उसका नाम भी दर्ज होगा।
सम्मान से खुश तीरंदाज प्रगति ने बताया कि उसे कॉलेज की शिक्षिकाओं से प्रोत्साहन मिला। भविष्य में वह खेलकूद में शानदार प्रदर्शन से कॉलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की कोशिश करेगी। प्रधानाचार्या सुदर्शना भाटिया ने प्रगति की तारीफ की। इस मौके पर सुभाषचंद्र मिनोचा, हनी सपरा, अमिता शर्मा और अनमता खांन आदि मौजूद थीं।