फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Procurement did not take place at the centers on the second day either; in-charges were missing from several centers.

Budaun News: दूसरे दिन भी सेंटरों पर नहीं हुई खरीद, कई केंद्रों से गायब दिखे प्रभारी

Wed, 14 Oct 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Procurement did not take place at the centers on the second day either; in-charges were missing from several centers.
उझानी मंडी में बैठे केंद्र प्रभारी व अन्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
बदायूं। जिले में 39 क्रय केंद्र बनाकर शासन के आदेश पर सोमवार से धान खरीद शुरू करने का दावा किया गया है, लेकिन केंद्रों के हालात दूसरे दिन मंगलवार को भी नहीं सुधरे। संवाद न्यूज एजेंसी ने कई केंद्रों की पड़ताल कराई तो हकीकत कुछ और ही सामने आई। कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलीं तो तो कई केंद्रों पर ताला लटका था। कई स्थानों पर प्रभारी नदारद दिखे।
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर किसान धान बेचने के लिए केंद्र पर पहुंचेगा तो उसका धान कौन खरीदेगा। बताया जा रहा है कि अब तक सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति भी पूरी नहीं हुई है। प्रत्येक वर्ष एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाती है। इस बार 12 अक्तूबर से क्रय केंद्र शुरू किए गए। इसके बाद भी खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से केंद्रों पर प्रभारी तैनात नहीं किए गए हैं। किसानों का कहना है कि हर साल ही केंद्र समय से शुरू न होने से उन्हें धान बेचने में परेशानी होती है। मजबूरी में उन्हें बिचौलियों को कम दाम पर धान बेचना पड़ता है। वहीं केंद्रों पर बैठे कुछ प्रभारियों ने बताया कि अभी खरीद के लिए जरूरी संसाधन और बारदाना तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


मंडी समिति में चार केंद्रों की जगह खुला एक केंद्र
बदायूं। शहर की मंडी समिति में विभाग ने चार केंद्र बनाए हैं, लेकिन अब तक एक ही केंद्र खोला गया है। टीम जब केंद्र पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति बैठा हुआ था। उसने बताया कि केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं हैं। जब केंद्र प्रभारी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने डीएम के साथ मीटिंग में मौजूद होने का हवाला दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



उझानी मंडी में केंद्र प्रभारी बैठे लेकिन नहीं हुई खरीदी
उझानी। अपराह्न एक बजे तीन लोग बैठे हुए थे। केंद्र प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि धान, बाजरा, मक्का की खरीद का सिस्टम अभी अपडेट नहीं हुआ है। इस कारण अभी खरीद नहीं हो पाएगी। केंद्र पर बारदाना व अन्य व्यवस्था भी नदारद दिखी। संवाद


दातागंज मंडी में नहीं खुला एक भी क्रय केंद्र
दातागंज। दातागंज मंडी में विभाग की ओर से धान के चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन तो मंडी में पहुंचकर केंद्र प्रभारियों ने उच्चाधिकारियों को फोटो भेजकर खानापूरी कर दी। दूसरे दिन केंद्र पर एक भी केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं था। आढ़तियों की ओर से प्राइवेट मेें धान खरीद की जा रही थी। संवाद


जल्द ही सभी केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर खरीद शुरू कर दी जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - एडी शर्मा, प्रभारी डिप्टी आरएमओ

उझानी मंडी में बैठे केंद्र प्रभारी व अन्य कर्मचारी। संवाद

उझानी मंडी में बैठे केंद्र प्रभारी व अन्य कर्मचारी। संवाद- फोटो : Archive

उझानी मंडी में बैठे केंद्र प्रभारी व अन्य कर्मचारी। संवाद

उझानी मंडी में बैठे केंद्र प्रभारी व अन्य कर्मचारी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed