फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prize of five thousand arrested, accused of robbing crooks

लूट का आरोपी पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 10:51 PM IST
अलापुर।
अलापुर। Updated Thu, 18 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Prize of five thousand arrested, accused of robbing crooks
दो साल पूर्व ककराला में हुई एक लूट के मामले में फरार चल रहे बदमाश को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।   
विज्ञापन

बताते चलें कि वर्ष 2014 में ककराला निवासी नाजिस पत्नी जमशेद ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि घटना वाले दिन तीन बदमाश उनके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए कुंडल खींच लिए थे। घर में मौजूद पति जमशेद ने विरोध किया था, तो उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान मुर्शिद पुत्र इशराक, उमीद पुत्र अब्दुल गनी  नवी ताज पुत्र समीउल्ला को इस घटना में शामिल बताया। उस समय पुलिस ने उमीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नवी ताज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मर्शिद पुलिस के हत्थे नहीं लग सका था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लूट और हत्या के प्रयास के फरार आरोपी मर्शिद दिल्ली से ककराला आया है। वह एक दो दिन में हैदराबाद भाग जाएगा। वह अपने परिचित से मिलने ककराला-अलापुर रोड पर पुराने भट्ठे के पास खड़ा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी करके बुधवार को मुर्शिद का पकड़ लिया। एसओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मुर्शिद पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed