{"_id":"5e1b27ca8ebc3e87c67ed670","slug":"prisoner-death-badaun-news-bly391691312","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल के विचाराधीन वृद्ध बंदी की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल के विचाराधीन वृद्ध बंदी की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला जेल में विचाराधीन वृद्ध बंदी की हालत शनिवार रात अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे आननफानन में जिला जेल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रहा था।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खंडसारी निवासी 60 वर्षीय हासिम पुत्र सफातुल्ला को कातिलाना हमला, गैंगस्टर समेत कई संगीन मामलों में गिरफ्तार कर पुलिस ने अक्तूबर 2015 में जेल भेजा था। तब से वह जेल में ही था। जमानत नहीं मिल सकी थी। शनिवार रात करीब एक बजे हासिम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। पहले भी कई दिन वह जेल अस्पताल में भर्ती रहा था। एंबुलेंस से जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेजा। यहां रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। रविवार को दो डॉक्टर के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत बीमारी से होना बताई गई है। जेलर आदित्य कुमार ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर बंदी को तुरंत की अस्पताल भेजा गया था। वह पहले से बीमार चल रहा था।