फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Principals in-charge warned to leave the post if there was no promotion

पदोन्नति न होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने पद छोड़ने की चेतावनी दी

Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Principals in-charge warned to leave the post if there was no promotion
बदायूं। पदोन्नति की मांग को लेकर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने प्रभारी बीएसए प्रवीन शुक्ला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर उनको नियमानुसार जल्द पदोन्नत नहीं किया गया तो वह प्रधानाध्यापक का प्रभार छोड़ देंगे।
विज्ञापन

जिले के काफी संख्या में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक का प्रभार सहायक अध्यापकों पर है। नियमानुसार तीन साल में पदोन्नति हो जानी चाहिए, लेकिन इससे भी ज्यादा समय बीत चुका है और पदोन्नति नहीं हुई है। प्रभारी बीएसए को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनको वेतन सहायक अध्यापक का मिलता है जबकि उनसे काम प्रधानाध्यापक का लिया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि अगर उनको पदोन्नति नहीं दी गई तो वह सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत शर्मा, सुरजीत बाबू गुप्ता, नीलेश मौर्य, चक्रेश कुमार, नीलेश वर्मा, अकसद खां, मुगीस खान, अमीर अहमद, प्रेमपाल, शिवशंकर, विचित्रपाल आदि रहे। प्रभारी बीएसए डॉ. प्रवीन शुक्ला ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मांग शासन को भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed