{"_id":"592d80f04f1c1bdf15bdc156","slug":"prime-minister-modi-values-the-country-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान’
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
Updated Tue, 30 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दातागंज में भाजपाइयों ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
-विधायक बब्बू बोले- कार्यकर्ता बूथ स्तर तक बताएं योजनाएं
मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से कस्ब के अंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक राम नरेश सिंह रावत ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद देश के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। गरीब को आवास, किसानों के लिए बीमा जैसी कई योजनाएं लागू हुई हैं।
बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान दुनिया भर में और बढ़ा है। दुनिया जान रही है कि अब भारत किसी मायने में कमतर नहीं है। अभी बहुत सारे काम होने बाकी हैं।
दातागंज के विधायक राजीव सिंह बब्बू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी ग्रामों में अपने बूथ स्तर पर विकास कार्यों को बताने का आह्वान किया, ताकि हर वर्ग के लोगों तक सामूहिक रूप से विकास को पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर राना प्रताप सिंह ने भी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को गिनाया। कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार सिंह पालू भईया, शैलेंद्र सिंह तोमर, प्रदीप सिंह, वरुण अग्रवाल, राना प्रताप सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।