फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pregnent

जल्द स्थाई होंगे निकायों के दैनिक वेतनभोगी कर्मी!

Mon, 10 Aug 2015 07:52 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 10 Aug 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को विनियमित किए जाने की आवाज बुलंद करने वाले स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के खाते में एक और सफलता जुड़ने वाली है। महासंघ की मांग पर शासन ने दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को जल्द विनियमित करने का फैसला लिया है। इसके तहत निकायों में संविदा और दैनिक आधार पर कार्यरत करीब दो हजार कर्मचारी स्थाई हो जाएंगे।
विज्ञापन

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार जौहरी ने संगठन के नेताओं और शासन के बीच बनी सहमति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविदा और दैनिक आधार पर निकायों में कार्यरत कर्मियों को स्थाई करने के लिए शासन ने पहले जो कट ऑफ जारी की उसके तहत ज्यादातर कर्मचारी लाभ उठाने से वंचित रह जाते। पहले कट ऑफ में 29 जनवरी 1991 तक लगे दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को शामिल किया गया। नई कट ऑफ बढ़ाकर 31 मार्च 1996 कर दी गई है। राजेश ने बताया कि नई कट ऑफ जारी होने से करीब दो हजार कर्मियों को फायदा होगा। शासन ने पुरानी कट ऑफ में छूटे नामों को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। महासंघ ने इसे लेकर शासन स्तर पर कई बार अफसरों के सामने भी दैनिक कर्मियों का पक्ष रखा था।महासंघ इससे पहले भी निकाय कर्मियों के मुद्दे पर कई अहम फैसले लागू करा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed