फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pregnant sister beaten by attackers in brother wedding procession in Budaun

Budaun News: भाई की बरात में गर्भवती बहन को हमलावरों ने पीटा, पेट में लात मारने से बिगड़ी हालत

Thu, 19 Jun 2025 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 05:19 PM IST
सार

बदायूं के सैदपुर में भाई की बरात में आई गर्भवती विवाहिता और उसके पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। 

विज्ञापन
Pregnant sister beaten by attackers in brother wedding procession in Budaun
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में भाई की बरात में आई सात महीने की गर्भवती विवाहिता और उसके पति की आरोपियों ने पिटाई कर दी। आरोपियों ने गर्भवती के पेट में लात मार दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर एसआई ने उल्टा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एसआई व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बिसौली कस्बा के वार्ड 15 निवासी मुस्कान पत्नी शोएब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून की रात साढ़े 11 बजे वह अपने भाई की शादी में वजीरगंज के कस्बा सैदपुर आई थी। रात 11 बजे बरात चढ़ने के दौरान सैदपुर के हनीफ, जीशान, इकरार, अमन, अबरार व चार अज्ञात लोग आ गए। उन लोगों ने आते ही उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह पति को बचाने पहुंची। तब जीशान व इकरार ने उसके पेट में लात मार दी। वह सात महीने की गर्भवती है। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इस दौरान आरोपियों ने उसके पति को जमकर मारा-पीटा। इससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Police: पिता चलाते हैं पंचर बनाने की दुकान, दो बेटियां बनीं सिपाही, घर में आईं खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित शोएब थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि थाने के एसआई सुपेंद्र मलिक उल्टा फैसले का दबाव बनाने लगे। धमकी दी कि अगर फैसला नहीं किया तो उल्टा मुकदमा लिख दिया जाएगा। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वजीरगंज इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed