{"_id":"7ab8355530a17626a3ff42424e4b4166","slug":"prdhanpti-the-dearly-bielo-intimidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति को महंगा पड़ा बीएलओ को धमकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति को महंगा पड़ा बीएलओ को धमकाना
belsi
Updated Sat, 06 Jun 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव अफजलपुर-छगनपुर में तैनात प्रेरक/बीएलओ राजेश कुमार शर्मा ने एसडीएम को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी ड्यूटी बीएलओ के पद पर की गई है। ग्राम प्रधानपति वसीम अहमद पुत्र नसीम अहमद ने उस पर दबाव बनाकर जो व्यक्ति गांव में नहीं रह रहे हैं और उनकी गांव में किसी प्रकार की भूमि आदि नहीं है। ऐसे व्यक्तियों का विलोपन न करने को कहे रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है, जिससे निर्वाचन के कार्य बाधित हो रहा है। इधर, एसडीएम विधान जायसवाल ने संबंधित थाना प्रभारी को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी बीएलओ से निष्पक्षता के साथ काम करने को भी कहा है। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति निर्वाचन के काम को बाधित करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन