फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Praveen Togadia says Hindus are in danger present time

बदायूं में बोले प्रवीण तोगड़िया: हिंदू आज खतरे में... बांग्लादेश में हो रहा अत्याचार; लोगों से की ये अपील

Mon, 09 Dec 2024 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 05:05 PM IST
सार

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भारत में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज हिंदू खतरे में हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। 

विज्ञापन
Praveen Togadia says Hindus are in danger present time
बदायूं में डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया बदायूं से फर्रुखाबाद जाते समय सोमवार को म्याऊं कस्बे में रुके। यहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। तोगड़िया ने कहा कि हिंदू आज खतरे में हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने हर सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ गांव-गांव कर लोगों को जागरूक करने की कार्यकर्ताओं से अपील की।

विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में वह भ्रमण कर रहे हैं, ताकि भारत सरकार हिंदुओं की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। सोमवार को बिल्सी से फर्रुखाबाद  जाते समय रास्ते में म्याऊं के पेट्रोल पंप पर रुके। यहां राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। फूलमाला से उनका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर जताई चिंता 
इस दौरान डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू धर्म , हिंदू राष्ट्र , हिंदू समाज को भगवान ने बनाया है, लेकिन आज हिंदू खतरे में है। दुनिया की आठ सौ करोड़ की आबादी में मात्र सौ करोड़ हिंदू बचे हैं। वो बांग्लादेश में मार खा रहा है। भारत में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर उन्होंने चिंता जताई। तोगड़िया ने कहा कि हम तन मन धन से हिंदुओं के लिए काम करेंगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तोगड़िया ने हर गांव हर सप्ताह लोगों को इकट्ठा करके हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की। इसके बाद प्रयागराज में शुरु हो रहे महाकुंभ में साधु सन्तों के भोजन व्यवस्था के लिए ट्रस्ट में डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों को कुंभ आने का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर अभय प्रताप सिंह, पंकज गुप्ता, शुभम, करण, रौनक ठाकुर, हरेन्द्र सिंह, बिजेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed