फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pramod kumar of Usavan did Dhedan

उसावां के प्रमोद कुमार ने किया देहदान

Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
भारतीय शौर्य संस्थान के तत्वावधान में उसावां के रहने वाले 35 वर्षीय प्रमोद कुमार गुप्ता ने बरेली स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के पक्ष में मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया है। प्रमोद कुमार देहदान करने वाले संस्था के 45वें व्यक्ति है। संस्था के संस्थापक डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा ने बताया कि देहदान के लिए संकल्प पत्र में प्रमोद की पत्नी मंजू गुप्ता और भाई खूबचंद्र ने सहमति प्रदान की है। प्रमोद के दो पुत्र 13 वर्षीय अंकित और 8 साल का अर्पित हैं। प्रमोद गुप्ता कहते हैं देहदान-नेत्रदान सबसे बड़ा दान है। मृत्यु के बाद भी उनका शरीर किसी के काम आ सके।  इससे बड़ा पुण्य और क्या हो सकता है। प्रमोद ने देहदान का निर्णय अमर उजाला में छपी देहदानियों की खबर के बाद डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा से लिया। भारतीय शौर्य संस्थान नेत्रदान के साथ ही देहदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। इससे पहले संस्थान की ओर से 44 संकल्प पत्र भरवाए जा चुके हैं, जो राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में जमा कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed