फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradhan lock down Jagat Block premises

जगत ब्लाक परिसर में प्रधानों ने जड़ा ताला

Tue, 03 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 03 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pradhan lock down Jagat Block premises

जगत ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पिछले एक साल से विकास कार्यं ठप पड़े हैं। इससे नाराज प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ताला डाला दिया। इससे ब्लॉक के कर्मचारी कई घंटों तक बंधक बने रहे। इस दौरान प्रधानों ने गेट पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाम चार बजे प्रधानों ने गेट खोल दिया। 

विज्ञापन

ब्लॉक जगत क्षेत्र में शासन के नए नियमों के चलते  ग्राम पंचायतों में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। इससे नाराज मचलई, मझिया, रूपापुर, कुडेली, दौरी नरोत्तमपुर,मई बूचन, उपरैला, मलगांव गुरुपुरी चंदन, फतेहपुर, मल्लापुर, बाकरपुर खरैर, करौलिया, खुनक, गुरूगांव, खरखोली समेत अन्य कई गांवों के प्रधान ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। इसके बाद में उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक के मुख्य गेट पर ताला डाल दिया। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती ने कहा कि कई बार कार्यों में दिक्कत आई है। इस कारण काम नहीं हो पा रहा है। जिला महासचिव सूरजपाल शाक्य ने कहा कि ग्राम प्रधान नियुक्त होने के बाद से आज तक विकास कार्य करवाने के लिए शासन की ओर ताकना पड़ रहा है। इस मौके पर चरन सिंह, सीमा देवी, दयाराम, धर्मवती, चंद्रपाल, प्रेमपाल, राजकुमारी, प्रेमपाल, नेमचंद, कालीचरण, प्रदीप कुमार, नरेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed