फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pradarshan

राशन पहुंचाने में ठेकेदार कर रहे मनमानी, कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
प्रदर्शन करते कोटेदार। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/ सिलहरी। शासन ने राशन माफिया पर लगाम लगाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी सेवा को शुरू किया है। बावजूद इसके ठेकेदार अनाज पहुंचाने में मनमानी कर रहा है और कोटे की दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा रहे हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को कोटेदारों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के माध्यम से जिले में कोटेदारों के द्वारा अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को राशन का वितरण प्रत्येक माह किया जाता है। इसके लिए पहले हर माह कोटेदारों गोदामों पर जाकर कार्ड धारकों की संख्या के हिसाब से अनाज लेकर आते थे। लेकिन दुकान तक पहुंचते-पहुंचते काफी राशन की कालाबाजारी हो जाया करती थी। कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने डोर स्टेप डिलीवरी सुविधा को शुरू किया था। इसके लिए ठेकेदारों को नामित किया गया था, लेकिन ठेकेदारों द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। कोटे की दुकानों पर राशन नहीं पहुंचाया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को सालारपुर बिजली उपकेंद्र पर कोटेदारों ने प्रदर्शन किया। वहीं ठेकेदार पुलकित गुप्ता ने बताया कि शासन की मंशा है कि कोटे की दुकानों तक राशन पहुंचाया जाए। इसको लेकर प्रयासरत हैं। कुछ दुकानें गांव में अंदर हैं। वहां बड़े वाहन नहीं पहुंच सकते। इसलिए उन्हें वहां बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed