फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power supply disrupted due to rain, seven lakh people affected

Budaun News: बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, सात लाख लोग प्रभावित

Mon, 16 Jun 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to rain, seven lakh people affected
- रविवार सुबह हुई बारिश के बाद 11 बजे तक बंद रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रविवार सुबह से ही बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर के नगला शर्की, शिवपुरम, नेकपुर, आवास विकास में 11 बजे के बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। इससे पांच हजार लोग प्रभावित रहे। वहीं, वजीरगंज में 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे सवा लाख लोगों ने परेशानी झेली। ऐसे ही सैदपुर क्षेत्र में भी 11 घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। इससे क्षेत्र के करीब एक लाख लोग परेशान रहे। आसफपुर क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित रहे। कुंवरगांव क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट को कर्मचारी सात घंटे बाद ठीक कर सके। जिले में 24 घंटे के भीतर सात लाख से अधिक लोग बिजली ठप होने से प्रभावित हुए हैं।

13 घंटे बाद आई बिजजी
वजीरगंज। उलैय्या से आ रही 33 केवी की लाइन में ब्रेक डाउन की वजह से शनिवार रात दो बजे से टाउन, बरौर, कुंवरगांव तथा विश्व बैंक फीडर की आपूर्ति ठप थी। सुबह से फाॅल्ट ढूंढने की कोशिश की गई। जेई ने बताया कि बरसात की वजह से समस्या आ रही है। इससे सवा लाख लोग 13 घंटे बिजली की समस्या से प्रभावित रहे। रविवार सुबह 11 बजे के बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। संवाद
विज्ञापन


नहीं मिला फाॅल्ट, 60 हजार लोग अंधेरे में
आसफपुर। बारिश शुरू होते ही रविवार को सुबह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 50 गांव के 60 हजार लोग अंधेरे में हैं। कर्मचारी फाल्ट देखते रहे लेकिन बारिश में फाल्ट ही नहीं मिल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ घंटे ही मिल रही बिजली
कछला। नगर में पिछले कई दिनों से बिजली का शेड्यूल बारिश के चलते ध्वस्त हो गया है। 18 घंटे बिजली मिलने का शेड्यूल है लेकिन आठ घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल पा रही है। अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के एक लाख लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान
उघैती। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर रोस्टिंग के नाम पर छह घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। 18 घंटे से ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। इन्वर्टर से बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में रात भर अंधेरा छाया रहता है। इससे करीब एक लाख समस्या से जूझ रहे हैं। संवाद

कादरचौक में नौ घंटे से बिजली ठप
कादरचौक। बारिश के चलते बिजली उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप होने से क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोग अंधेरे में हैं। सुबह आठ बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। कर्मचारी फाॅल्ट होने की बात कह रहे हैं लेकिन कब तक सप्लाई मिलेगी, इस पर कोई जवाब नहीं है। संवाद
काेट,
- बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में परेशानी आई है। कर्मचारियों को लगाकर फाॅल्ट ठीक कराया जा रहा है। 12 बजे तक अधिकतर बिजली सप्लाई सुचारू करा दी गई। अब जहां दिक्कत है, उसे ठीक कराया जा रहा है। अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता

---------
आंधी में ब्रेकडाउन, पांच घंटे ठप रही बिजली

बिल्सी। उझानी स्थित 132 उपकेंद्र से नगर क्षेत्र के उपकेंद्र को आ रही 33 केवी की लाइन में रविवार की सुबह आई आंधी से फॉल्ट हो गया। इसकी वजह से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक ठप रही। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों को राहत मिली। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन में तेज हवा के कारण फाॅल्ट आ गया था। उसे दूर कर दोपहर को आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed