{"_id":"e8dd643bb5c04d4e051c8c91734948a0","slug":"power-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 केवीए की लाइन टूटी, छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 केवीए की लाइन टूटी, छह लोग झुलसे
सिलहरी।
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में 132 केवीए की लाइन टूटने से जमीन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर गांव के छह लोग झुलस गए। एक भैंस की भी मौत हो गई। कई घरों में बिजली के उपकरण भी फुंक गए। भगवतीपुर से होकर उझानी उपकेंद्र के लिए 132 केवीए की लाइन जा रही है। शनिवार को यूकेलिप्टिस का पेड़ टूट कर लाइन पर गिया गया। इससे लाइन टूट गई। हाईटेंशन लाइन 11 हजार वोल्ट की लाइन से टच हो गई। इससे जमीन में करंट आ गया। गांव के नीरज की भैंस करंट की चपेट में आने से मर गई। बबली (25) पुत्री देशपाल, हंशवती (45) पत्नी अमरपाल, अमरपाल (48) पुत्र होरी, चंद्रभान (35) पुत्र बेचे और जगराज (55) समेत छह लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन