{"_id":"70e4df52a309971d702ce67daa7dde28","slug":"power-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में फुंका एक्सईएन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में फुंका एक्सईएन का पुतला
बिल्सी।
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो माह से चल रही रात्रिकालीन बिजली कटौती को लेकर लोगों ने नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। थाना मोड़ पर बिजली विभाग के एक्सईएन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फुंका। शीघ्र कटौती बंद न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इकरार अहमद ने कहा कि पिछले दो माह से भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं बिल्सी नगर क्षेत्र को रात्रि के तीन बजे से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोग ऐसी गर्मी में चैन से सो भी नहीं पा रहे है। धनौली के पूर्व प्रधान इरशाद मलिक ने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की बिजली विभाग काफी लंबे से उपेक्षा करता चला आ रहा है। अन्य विधानसभा एवं नगरों को पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने भेदभाव समाप्त करने की मांग की।
इससे पहले लोगों ने बाजार में जोरदार जुलूस निकालकर नगर के थाना मोड़ पर अधिशासी अभियंता का पुतला फुंका। इस मौके पर रिजवान मलिक, नईम, सरफराज, गुड्डू भाई, मुनीश, सोहिल, अकबर, दीपक, अजय, विनीत, राहुल आदि मौजूद रहे।