फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   power

बिजली कटौती से विद्यार्थियों में गुस्सा

Mon, 05 Jan 2015 08:39 PM IST
beisi
beisi Updated Mon, 05 Jan 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के बावजूद बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र  में रात में बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता बेहद खफा हैं। बदायूं विकास संस्थान ने तीन दिन के अंदर रात्रिकालीन कटौती बंद न किए जाने पर आंदोलन की धमकी दी है। कहा है कि वह बिजली महकमे की मनमानी किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे।

यहां बता दें कि तहसील मुख्यालय को छोड़ बाकी देहात क्षेत्र में सिंगल ग्रुप के तहत प्रात: सात से शाम पांच बजे तक सप्लाई दी जा रही है। चूंकि यूपी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं सो विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में परेशानी उठानी पड़ रहीं हैं। बदायूं विकास संस्थान की यहां कैंप कार्यालय पर हुई मीटिंग में नगराध्यक्ष भुवनेश यादव ने कहा कि रात में बिजली नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्राएं काफी परेशान हैं। इस संबंध में जब एसडीओ बिल्सी से बात की गई तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। मनोज सागर, मनीष यादव, दीपक शर्मा, प्रमोद यादव, आकाश बाबू, अमित माहेश्वरी, राहुल चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed