फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

कोई डराए-धमकाए तो तुरंत करें शिकायत, नाम रखा जाएगा गुप्त

Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
political
मतदान को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने कहा कि चुनाव संबंधित किसी भी समस्या और शिकायत के लिए सी विजिल एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। समस्या व शिकायत का समाधान सौ मिनट के भीतर होगा। एसएसपी ने कहा कि किसी भी प्रलोभन में न आएं, कोई भी व्यक्ति डराता एवं धमकाता है तो उसकी शिकायत अवश्य करें, शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत ब्लॉक उझानी के गांव बसोमा, जजपुरा व नौशेरा में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी शर्मा, सीडीओ ऋषिराज सहित व डीपीआरओ श्रेया मिश्रा के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान के लाभ बताए।
विज्ञापन

डीईओ ने ग्रामीणों के समक्ष अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि सभी ग्रामीण विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। जिस प्रकार ग्रामीण ग्राम प्रधान को चुनने में अपनी भागीदारी निभाते हैं। उसी प्रकार अन्य चुनावों में भी अपनी भागीदारी निभाएं। सभी लोग आज ही संकल्प लें कि चाहे चुनाव के दिन कितना भी समय क्यों न लगे वोट डालकर ही घर जाएंगे। घर की महिलाएं सुबह सबसे पहले वोट डालें उसके बाद आकर खाना बनाएं। घर के सभी लोग मतदान करें इसके लिए महिलाओं को पहले स्वयं निकलना होगा। सबको बूथ पर लेकर आएं ताकि पर्व का माहौल बना रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed