फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

भाजपाइयों को भाया, विपक्षियों ने कहा-खोखले वादों का पिटारा

Wed, 02 Feb 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
political
बदायूं। चुनावी सीजन के बजट को लेकर राजनेताओं का भी अपना अपना नजरिया है। भाजपा के नेताओं को चुनावी बजट भा रहा है और वह इसे सुनहरे कल से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं विपक्षी नेता इसे खोखले वादों का पिटारा बताकर खारिज कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

--
बजट जन हितैषी और विकासोन्मुख है। बजट में गरीबों का कल्याण महत्वपूर्ण पहलू है। 60 लाख नए रोजगार के अवसरों की घोषणा युवाओं के लिए है। निराश्रितों को आवास, किसान कल्याण, रक्षा, चिकित्सा, शिक्षा हर क्षेत्र का बजट में पूरा ध्यान रखा गया है। बजट आम आदमी के लिए है। जनहित में इस बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री साधुवाद के पात्र हैं।
विज्ञापन

-राजीव गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष
-
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ फर्जीवाड़ा कर रही हैं। जुमलेबाजी के अलावा बजट में कुछ नहीं है। जनता अब जान चुकी है। पांच राज्यों में चुनावों को देखते हुए सरकार ने फिर से झूठ बोलने का काम किया है। अगर आम आदमी का ध्यान ही रखा जाना था तो क्या अब तक केंद्र सरकार सो रही थी। पांच साल में प्रदेश में क्या हुआ। सरकार विकास के नाम पर गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
-
बजट में फिर हवाई घोषणाएं की गई हैं। पिछले बजट में किए गए वादे ही आज तक पूरे नहीं हो सके। इस बार फिर नौकरी के नाम पर युवाओं को सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं। सरकार बताए कि अब तक भर्तियों के नाम पर खेल नहीं तो क्या किया गया। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और युवा इस सरकार में लाठियां खा रहे हैं। - हेमेंद्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष

-
कहने को भाजपा सरकार ने पहले किसानों की कर्ज माफी का वादा भी बजट में किया था। सरकार के मंत्री कसम भी खा सकते हैं कि सरकार ने यह वादा पूरा कर दिया। हालांकि कर्जमाफी के नाम पर किसी किसान के दो तो किसी के तीन रुपये भी माफ हुए। भाजपा इसी तरह अपनी ब्रांडिंग करने के लिए पहचानी जाती है। जनता चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी।
- ओमकार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed