{"_id":"61dd887804efdc30ce010543","slug":"political-badaun-news-bly47217217","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बोला- बैनर हटवाओ नहीं तो मुकदमा कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बोला- बैनर हटवाओ नहीं तो मुकदमा कर दूंगा
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। संपर्क मार्ग बनवाने की मांग पूरी नहीं होने पर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के पेड़ पर लटके बैनर को लेकर मंगलवार सुबह एक दरोगा और ग्रामीण के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें एक दरोगा युवक का नाम लेकर उसे पेड़ पर लटका बैनर उतार देने को कह रहा है। इस पर युवक खेत पर कार्य की वजह से शाम तक कोतवाली पहुंचने में असमर्थता व्यक्त कर रहा है। इस पर दरोगा कहता है कि अगर बैनर नहीं हटा तो आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज करा देगा।
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव वरी का नगला में ग्रामीणों ने चार दिन पहले ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर पेड़ पर लटका दिया था। बैनर पर प्रधान समेत कई लोगों के ग्रुप फोटो भी छपे थे। यह गांव कोतवाली क्षेत्र में है। वायरल ऑडियो में युवक का नाम लेकर एक दरोगा ने उसे मोबाइल पर कॉल की। जवाब में युवक ने दरोगा का नाम भी लिया लेकिन सरनेम गलत बोला तो दरोगा ने खुद ही पूरा नाम बता दिया। युवक से तुरंत कोतवाली आने को कहा। इस पर युवक खेत पर काम बताकर शाम तक पहुंचने में असमर्थता जताई। इसके बाद दरोगा ने उससे कहा कि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है, बैनर नहीं हटा तो रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
युवक के भाई ने बताया कि दोपहर दरोगा मौके पर पहुंचा और लोगों को बुलाकर बताया कि ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर पेड़ से उतरवा दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने सफाई दी कि बैनर को लेकर शिकायत आई थी। शांति व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए कॉल की गई होगी। संवाद