फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

योगी-मोदी सरकार किसानों की सौ प्रतिशत हितैषी : प्रवक्तानंद

Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
political
बदायूं में रैली के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष व अन्य नेता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रधानमंत्री के कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान करने के बाद भी किसान संगठन आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। मुख्य अतिथि रहे किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि मोदी-योगी सरकार सौ प्रतिशत किसान हितैषी है।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय से शुरू हुई किसान रैली से पहले यहां पास ही मैदान में किसानों की सभा का आयोजन किया गया। जनसभा में क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा पूरनलाल लोधी ने कहा किसान देश का अन्नदाता है। मोदी सरकार ने किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये देकर किसान सम्मान निधि देकर उनका मान बढ़ाया है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि किसान किसी के बहकावे में आने वाला नहीं। किसानों के सहयोग से ही 2022 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है। ऐसे में विपक्षी बौखला गए हैं। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

किसानों की सभा के बाद भाजपा जिला कार्यालय से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली का दातागंज तिराहा से शहीद भगत सिंह चौक, पथिक चौक, मढ़ई चौक, मथुरिया गेट, गोपी चौक, परशुराम चौक, राणाप्रताप चौक, नेकपुर, रानी लक्ष्मीबाई चौक, गौरीशंकर मंदिर, संतोख सिंह तिराहा, भामाशाह चौक, इंदिरा चौक होते हुए भाजपा कार्यालय पर समापन हुआ। इस मौके पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, हरीश शाक्य, अशोक भारतीय, हरप्रसाद पटेल, पूर्णेष मिश्रा, उमेश राठौर, सुधीर श्रीवास्तव, पंडित शारदाकांत शर्मा, विजयपाल चौधरी, विश्वजीत गुप्ता व रीता वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed