फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

यादव समाज का हर कदम पर साथ देने का वादा किया

Thu, 09 Sep 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
political
शहर के एक लॉन में यादव सम्मेलन में विचार रखते पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में भाजपा और बसपा के जिलाध्यक्ष बदलने के साथ ही दूसरे दलों से जुड़े नेता भी सक्रिय हो गए हैं। सपा से अलगाव के बाद कभी हां कभी न वाली स्थिति में फंसे पूर्व मंत्री आबिद रजा ने इसी दौरान यादव समाज के लोगों का सम्मेलन करके अपना दमखम दिखाने की कोशिश की है। सम्मेलन में उन्होंने यादव समाज का हर कदम पर साथ देने का वादा किया।
विज्ञापन

शहर में लालपुल के पास एक बरातघर में सम्मेलन के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे आबिद रजा का स्वागत किया गया। आबिद ने कहा कि यादव समाज राजनीति की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। चुनाव नजदीक हैं, हर हाल में बदायूं विधानसभा से भाजपा को हराना है। सेक्युलर सरकार बनाने के लिए यादव समाज महती भूमिका अदा करेगा। आबिद रजा ने यह भी कहा कि यादव समाज के लोगों ने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया है। आज सभी जाति वर्ग के लोग भाजपा को हराना चाहते हैं। सेक्युलर सरकार बनने पर यादव समाज के सम्मान को बढ़ाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में यादव समाज के लोगों ने हाथ उठाकर साथ देने का वादा किया। मुख्य रूप से सुनील यादव, दुर्विजय यादव, जग्गा यादव, डॉ आर्येंद्र यादव, यीशु यादव, रवि यादव, खुशीराम यादव, उनीश यादव, मुकेश यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed