फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

सम्मेलन में जुटे ब्राह्मण, संकल्प यात्रा निकाली

Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
political
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक सम्मानित किया - फोटो : BADAUN
बदायूं। दो दिन पहले शहर में कानून मंत्री बृजेश पाठक ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण के साथ परशुराम चौक का लोकार्पण किया था। रविवार को ब्राह्मण संगठनों ने मिलकर सम्मेलन किया गया। नगला मंदिर से परशुराम चौक तक ब्राह्मण संकल्प रैली निकाली गई।
विज्ञापन

ब्राह्मण सम्मेलन में काफी संख्या में जिले भर से ब्राह्मण पहुंचे। सपा, बसपा, कांग्रेस आदि राजनीतिक दलों के ब्राह्मणों ने भी मंच साझा किया। हालांकि, किसी राजनीतिक दल का कोई बड़ा नेता सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ। डॉ. शैलेश पाठक के संयोजन में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में ब्राह्मणों की एकजुटता पर जोर दिया गया। समाज के विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पाठक ने कहा कि जिले के ब्राह्मण कोई भी निर्णय एकजुटता के साथ लेंगे। ब्राह्मणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में ब्राह्मणों की अहम भूमिका होगी। संचालन कामेश पाठक और संजय तिवारी ने किया। उधर, ब्राह्मण सम्मेलन से समाज का एक गुट दूरी बनाए रहा।
विज्ञापन

आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के गठन का स्वागत किया। सम्मेलन को जिला बार महासचिव संदीप मिश्रा, देवेश मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, अवधेश पाठक, शांतनु दुबे, बनवारी लाल पाठक, आचार्य संजीव गौड़, पवन शंखधार, चेतना शर्मा, सौरभ शंखधार, अनिल उपाध्याय, राहुल त्रिवेदी, अनुज मिश्रा, अंशु मिश्रा, राहुल शर्मा, अमित शर्मा, धर्मदेव तिवारी ,छोटेलाल शर्मा, अनुराग शर्मा व अजय शर्मा, रितेश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed