{"_id":"6001e4b28ebc3e30960c4ebb","slug":"political-badaun-news-bly433906294","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला भाजपा नेता और पालिका सदस्य की पत्नी में मारपीट, तहरीर पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला भाजपा नेता और पालिका सदस्य की पत्नी में मारपीट, तहरीर पर जांच शुरू
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। भाजपा की जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर और पार्टी की ओर से पालिका में नामित सदस्य मोहित प्रभाकर के बीच पिछले एक-दो महीने से छिड़ी जुबानी जंग शुक्रवार को मारपीट तक पहुंच गई। जिला मंत्री एक अभियान के तहत उझानी के बाजारकलां मोहल्ले में पहुंचीं तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नामित पालिका सदस्य की पत्नी ने जिला मंत्री की पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष की ओर से भी घर में घुसकर मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी गई है। इसको लेकर देर शाम तक उझानी कोतवाली में जमघट लगा रहा। पुलिस ने दोनों पक्ष के आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
मारपीट की यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे की है। मोहल्ला श्री नारायणगंज निवासी भाजपा की जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, वह पार्टी से जुड़े एक अभियान के तहत बाजारकलां मोहल्ला पहुंचीं तो उन्हें राकेश वाल्मीकि ने अपने घर में बुला लिया। उसी दौरान राकेश की पुत्रवधू ने गाली गलौज करते हुए चप्पल से हमला कर दिया। हमले में उनकी आंख में चोट आई है। मारपीट के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दे दी। इसके बाद रानी सिंह ने सीएचसी जाकर अपना मेडिकल भी कराया।
दूसरी तरफ से तहरीर राकेश की पुत्रवधू व पालिका के नामित सदस्य मोहित प्रभाकर की पत्नी रजनी भारती की ओर से दी गई है। उनका आरोप है कि रानी सिंह और उनके बेटे समेत पांच-छह समर्थकों ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में रजनी भारती को चोट आई हैं। आरोप है कि पुंडीर समेत उनके समर्थकों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के पीछे की वजह रजनी ने अपने पति से आरोपी पक्ष की रंजिश होना बताया है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों की देर शाम तक कोतवाली में आवाजाही बनी रही। दोनों पक्षों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। इधर, एक पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिए जाने की सूचना है, लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है। साथ ही पुलिस ने दोनों पक्ष से यह भी कहा है कि जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
फेसबुक से शुरू हुई थी जुबानी जंग
भाजपा की जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर और पालिका के नामित सदस्य मोहित प्रभाकर के बीच मनमुटाव की असल वजह क्या रही है, इसका खुलासा तो नहीं हुआ। मगर फेसबुक पर पिछले कई महीने से जुबानी जंग जरूर छिड़ी थी। पार्टी से जुड़े कुछ लोगों ने मध्यस्थता भी की थी। बीच-बीच में कुछ ऐसा भी हुआ कि विवाद बढ़ता चला गया। शुक्रवार को दोनों पक्ष में आरोप-प्रत्यारोप इसी का नतीजा बताए जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पार्टी नेताओं में कोई भी कोतवाली में नजर नहीं आए।
दोनों पक्षों की तहरीर मिली हैं। उसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के तहत कार्रवाई होगी। मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी की जा रही है। अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है। - विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक