{"_id":"5db4970e8ebc3e93cb766e77","slug":"political-badaun-news-bly3817136197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा में लोगों से पॉलिथीन न इस्तेमाल करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा में लोगों से पॉलिथीन न इस्तेमाल करने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित जन संकल्प पदयात्रा शनिवार को उसहैत क्षेत्र के कई गांवों में पहुंची। यहां लोगों से पॉलिथीन का उपयोग न करने का आह्वान आंवला भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शेखूूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने किया।
उसहैत पुल से पदयात्रा शुरू होकर हरदोई पट्टी, हरेंडी होते हुए अजरू समेत कई गांवों में गई। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरक्षित है। विधायक ने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, कौशल कुमार, शिशुपाल शाक्य, चिरौंजी लाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद