फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

शाम तक नजरबंद रहे कांग्रेसी, चार बजे छोड़ा पुलिस ने

Tue, 01 Oct 2019 09:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
political
बदायूं। शाहजहांपुर में होने वाली कांग्रेस पदयात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे कांग्रेसियों को सोमवार को प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के आवास पर उस समय नजरबंद कर लिया गया जब वे प्रदेश महासचिव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। शाम तक नजरबंद रखने के बाद पुलिस वहां से चली गई। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर कुठाराघात बताते हुए मंगलवार को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चिन्मयानंद प्रकरण के विरोध में कांग्रेस ने प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया था। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह समेत 20-25 कांग्रेसियों को बदायूं से रवाना होना था, लेकिन जैसे ही पुलिस को इसकी सुगबुगाहट मिली वैसे ही रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे ओमकार सिंह के आवास पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर लिया। कांग्रेसियों को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह सात बजे रवाना होना था। इसी के चलते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद, गौरव सिंह राठौर, रफत अली खान सूरी, अरबाज रजी, बाबू चौधरी, शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अकबर अहमद डंपी, मोहम्मद यसब एवं अन्य पदाधिकारी सुबह छह बजे प्रदेश महासचिव के आवास पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी वहां नजरबंद कर दिया। पूरे दिन पार्टी पदाधिकारी नजरबंद रहे। शाम को लगभग चार बजे उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद पुलिस वहां से चली गई।
विज्ञापन


चिन्मयानंद को बचाने में लगी प्रदेश सरकार: ओमकार
बदायूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को बचा रही है, जबकि पीड़ित का लगातार उत्पीड़न कर रही है। पीड़ित छात्रा के लिए जो हक की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाता है तो उसको पुलिस के बल पर रोका जाता है या फिर गिरफ्तार कर लिया जाता है। मुन्ना लाल सागर के कहा कि उन्नाव से लेकर शाहजहांपुर तक भाजपा आरोपियों के साथ खड़ी है। शफी अहमद ने कहा कि उन्नाव में पीड़िता और उसके वकील की हत्या करने का प्रयास किया गया और शाहजहांपुर में पीड़ित पर रंगदारी का मामला दर्ज कर चिन्मयानन्द को बचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि चिन्मयानंद मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में की जाए। निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ताओं को अलोकतांत्रिक तरीके से हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस मंगलवार को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर सोमेंद्र यादव, महेश शर्मा, आतिफ खान, छोटे लाल, लाल मियां व वीरपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहांपुर में हिरासत में लिए गए कांग्रेसी
बदायूं। कांग्रेस नेता साजिद अली के नेतृत्व में बदायूं से कई कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर पहुंच गए। यात्रा आरंभ होने के थोड़ी देर बाद ही प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया और नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में बंद कर दिया गया। साजिद अली के साथ प्रदेश सचिव सैय्यद आजम अली, डॉ. शैलेश पाठक, जाहिद गाजी, जितेन्द्र कश्यप आदि को भी शाहजहांपुर में हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed