{"_id":"5d91110c8ebc3e93ab3b833b","slug":"political-badaun-news-bly3781774137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही मायनों में आज हम पूर्ण रूप से हुए हैं स्वतंत्र: माहेश्वरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही मायनों में आज हम पूर्ण रूप से हुए हैं स्वतंत्र: माहेश्वरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान ‘एक राष्ट्र-एक संविधान’ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी का आयोजन कृष्णालॉन में संपन्न हुआ। गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि आज यह कार्यक्रम अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के उपलक्ष्य में हो रहा है। सही मायनों में आज हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुए हैं। 1947 में हमारा देश आजाद हुआ और आजादी के बाद से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन किया था। पहले कश्मीर में परमिट व्यवस्था लागू थी और जो हिंदुस्तान के लोग कश्मीर जाते थे उन्हें परमिट लेना पड़ता था। आज बड़े हर्ष की बात है कि मोदी के नेतृत्व में देश से अनुच्छेद 370 व 35 ए को खत्म कर दिया गया।
अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पहले कश्मीर के लोग अपनी जिंदगी ठीक से नही जी पाते थे। कश्मीर में विकास नहीं हो पा रहा था। हिंदुस्तान में रहने वाला व्यक्ति वहां जमीन नही खरीद सकता था। कश्मीर में आतंकवाद के कारण लोग परेशान थे। आज कश्मीर में केवल तिरंगा झंडा फहराया जाने लगा है। देश से आतंकवाद हमेशा के लिए खत्म हो, इसके लिये युद्धस्तर पर हमारी सेना काम कर रही है।
विज्ञापन
गोष्ठी को जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश चन्द्र जौहरी, अशोक खुराना आदि ने भी सम्बोधित किया। इय मौके पर बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, राणा प्रताप सिंह, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, शारदेन्दु पाठक, आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एसके मल्होत्रा ने व संचालन सुभाष गौड़ ने किया।