{"_id":"6e26298af645d142f0234382ad59e332","slug":"poling-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1412 मतदान केंद्रों में 125 अत्याधिक संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1412 मतदान केंद्रों में 125 अत्याधिक संवेदनशील
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो स्तर के चुनाव हो जाने के बाद अब तीसरे स्तर के चुनाव में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्वाचन होना है। इसके लिए सबसे पहले मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता आंकी गई है। पिछले पंचायत चुनाव में अपने कटु अनुभवों को आधार बनाकर कुछ मतदान केंद्रों को और इस श्रेणी में लाया जा सकता है और कुछ का दर्जा घटाया-बढ़ाया जा सकता है। अब तक की स्थिति में 1412 मतदान केंद्र और 2644 मतदेय स्थल हैं। इनमें मतदान केंद्रों के हिसाब से संवेदनशीलता तय की गई है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचायत प्रमेंद्र पटेल के अनुसार 364 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं तो 254 अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इसके अलावा 125 ऐसे मतदान केंद्र हैं जो अत्यधिक संवेदनशीलता की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचायत प्रमेंद्र पटेल के अनुसार 364 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं तो 254 अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इसके अलावा 125 ऐसे मतदान केंद्र हैं जो अत्यधिक संवेदनशीलता की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन