फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police sent DC MNREGA accused of rape to jail

Budaun News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी डीसी मनरेगा को जेल भेजा

Wed, 01 Mar 2023 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police sent DC MNREGA accused of rape to jail
(01 बीडीएन-12)आरोपी डीसी मनरेगा।
- एक सफाई कर्मचारी ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। यहां की एक महिला सफाई कर्मचारी से दुष्कर्म के छह साल पुराने मामले में गिरफ्तार रायबरेली के मनरेगा उपायुक्त गोपाल प्रसाद कुशवाह को बुधवार दोपहर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ तीन माह पहले महिला कर्मचारी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस उपायुक्त की तलाश में थी। एक दिन पहले उसे रायबरेली में गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार देर रात यहां ले आया गया था।
आरोपी उपायुक्त गोपाल प्रसाद मूलरूप से बलिया जिले में खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर का रहने वाला है। छह साल पहले गोपाल प्रसाद बदायूं के सहसवान ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात हुआ था। उस दौरान उसकी एक महिला सफाई कर्मचारी से काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। महिला का आरोप था कि गोपाल प्रसाद उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। सहसवान से उसका विकास भवन स्थानांतरण हो गया। यहां से वह शाहजहांपुर चला गया। वहां से पदोन्नत होकर रायबरेली जिले में डीसी मनरेगा के पद पर तैनात हो गया था। इसके बावजूद गोपाल प्रसाद महिला के संपर्क में रहा। बाद में वह शादी करने को लेकर टालमटोल करने लगा। जब महिला ने उसके बारे में छानबीन की तो पता चला कि गोपाल प्रसाद पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन

सच्चाई पता चलने पर तीन माह पहले महिला ने गोपाल प्रसाद कुशवाह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने मंगलवार को आरोपी डीसी मनरेगा को रायबरेली जिले में रेलवे क्रॉसिंग के पास बरगठ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। देर रात उसे बदायूं लाया गया। बुधवार की दोपहर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल प्रसाद कुशवाह के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में तीन माह पहले एफआईआर दर्ज की गई थी। मंगलवार को उसे रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार दोपहर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed