फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police resolved a family dispute through counseling.

Budaun News: पुलिस ने काउंसिलिंग से सुलझाया पारिवारिक विवाद

Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police resolved a family dispute through counseling.
शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते थाना प्रभारी राजेश कौशिक। संवाद
कुंवरगांव। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को थाना परिसर में सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम हुआ। इसमें मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराने वाले परिवारों को बुलाकर उनका फीडबैक लिया गया। इसके साथ आसपास के विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

ललेई गांव निवासी सुशीला और उनके पति दुर्वेश के बीच हुए विवाद को मिशन शक्ति टीम ने काउंसिलिंग के जरिये सुलझा दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने दुर्वेश को माला पहनाकर सम्मानित किया और आगे से पत्नी को परेशान न करने की हिदायत दी। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को बातचीत के माध्यम से सुलझाकर परिवारों में आपसी विश्वास बढ़ाना है। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजेश कौशिक, महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना, महिला कांस्टेबल मंजू सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन





गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
मुख्य वक्ता महिला उपनिरीक्षक कंचन सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि अधिकारों के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनना भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। समाजशास्त्र प्रभारी डॉ. सरला चक्रवर्ती ने सरकार की ओर से संचालित महिला सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. उमा सिंह गौर, प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा ने छात्राओं से जागरूक और आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. शालू गुप्ता ने महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाकर किया गया जागरूक



कादरचौक। पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर ललिता सिंह, एसआई रविंद्र सिंह, साक्षी सिंह आदि मौजूद रहीं।







कस्तूरबा की छात्राओं ने निकाली रैली



फैजगंज बेहटा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। छात्रा गीता को चिकित्सा अधिकारी बनाया।



होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा ने छात्राओं को बीमारियों और उनके उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल की वार्डन मुदित सिंह ने छात्राओं के अधिकार और महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। मौके पर सचिन गुप्ता, संगीता कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद








खितौरा में मिशन शक्ति टीम ने दिया सुरक्षा का संदेश



उघैती। ग्राम खितौरा के पंचायत भवन में सम्मान/फीडबैक कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्र कर ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्राय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशा मुक्ति, ऑपरेशन रक्षा, ऑपरेशन ईगल के बारे में बताया। इस दौरान एसआई रामेश्वर सिंह, विपिन राठी, गौरव तोमर, सरिता चौधरी, कोमल, विशाखा, प्रियांशी आदि मौजूद रहीं। संवाद

शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते थाना प्रभारी राजेश कौशिक। संवाद

शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते थाना प्रभारी राजेश कौशिक। संवाद

शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते थाना प्रभारी राजेश कौशिक। संवाद

शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते थाना प्रभारी राजेश कौशिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed